Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat: रक्षा बंधन 2022 कब है, जानें 11 और 12 अगस्त के राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat: रक्षा बंधन कब है 2022 में&nbsp

When is Raksha Bandhan 2022 (रक्षा बंधन कब है 2022 में) : रक्षा बंधन 2022 की तारीख को लेकर दुविधा की स्थिति है। बता दें कि भाई और बहन के स्नेह के प्रतीक का ये त्योहार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि (Sawan Purnima 2022 Date) को मनाया जाता है। इसी के साथ ही सावन मास की समाप्ति होती है और भाद्रपद मास का आगमन होता है। इस साल पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को शुरू हो रही है और इसका समापन 12 अगस्त को होगा। लेकिन भद्रा के साए की वजह से राखी इस साल में 11 अगस्त को शुभ नहीं मानी जा रही है। इस वजह से कुछ लोग 12 अगस्त को भी रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022 Date, Time in India) मनाएंगे।

Raksha Bandhan 2022: 11 और 12 अगस्त में से राखी बांधने की सही डेट कौन सी है

पंचांग के अनुसार, सावन मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 09:34 पर शुरू होगी जो 12 अगस्त को सुबह 07:18 तक रहेगी। इसके अनुसार 11 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाना चाहिए। लेकिन 11 अगस्त को ही सुबह 09:35 बजे भद्रा लग जाएगी जो इस तारीख पर रात्रि 08:30 बजे तक जारी रहेगी। इसके अनुसार 11 अगस्त को रात 08:30 बजे के बाद रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022 Date in Hindi) का पर्व मनाया जा सकता है।

Also Read  CM Siddaramaiah to Release DK Shivakumar’s Book 'Neerina Hejje' at Vidhana Soudha

लेकिन ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है कि हिंदू धर्म में शुभ काम सूर्यास्त के बाद नहीं किए जाते हैं, तो अधिकतर बहनें रात के समय भाइयों को राखी बांधना सही नहीं मानेंगी। फिर पूर्णिमा की उदया तिथि 12 अगस्त (when is Raksha Bandhan 2022) को है जिसके नाते इस दिन का समय राखी बांधने के लिए ज्यादा उत्तम होगा। हालांकि 12 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 07:18 तक रहेगी। लेकिन उदया तिथि का दिन होने की वजह से 12 अगस्त को दिन के समय कभी भी राखी बांधी जा सकती है।

Raksha Bandhan 2022 Date, Time: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

सावन मास 2022 शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि आरंभ- 11 अगस्त, गुरुवार को सुबह 10:38 मिनट से

Also Read  Indian Rupee Falls to Record Low of 90.74 Against USD as Tariff Talks Stall

पूर्णिमा तिथि समापन- 12 अगस्त 2022, शुक्रवार, सुबह 07:06 मिनट

रक्षाबंधन 2022 में भद्रा काल कब से है- 11 अगस्त 2022, गुरुवार को सुबह 10:38 से 

रक्षाबंधन 2022 में भद्रा काल समापन- 11 अगस्त 2022, रात 8:51 पर

11 अगस्त को रक्षा बंधन 2022 का शुभ मुहूर्त-  रात 8:51 से रात 09:12 तक

12 अगस्त 2022 को राखी बांधने का शुभ समय

  • 12 अगस्त 2022, शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त : 11:59 AM to 12:52 PM
  • शुभ चौघड़िया समय : 12:25 PM to 02:05 PM

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat: 11 अगस्त को ये है राखी बांधने का मुहूर्त

अगर आप 12 अगस्त तक राखी बांधने का इंतजार नहीं कर सकते तो पंडित पवन शास्त्री के अनुसार, 11 अगस्त को पूंछ भद्रा के समय राखी बांध सकते हैं। 11 अगस्त को पूंछ भद्रा का समय शाम 5:17 बजे से लेकर शाम 6.18 तक रहेगा। इसके अलावा पूरे दिन 11 अगस्त की डेट को भद्रा का साया रहेगा।

Source Link